कोरोना मौतों का आंकड़ा 1 लाख के करीब पंहुचा, नए मामलों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना मौतों का आंकड़ा 1 लाख के करीब पंहुचा, नए मामलों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 33,842,281 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,010,634 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 942217 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5352078 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 99773 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6394068 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कुल कोरोना के 81,484 नए मामले सामने आए और साथ ही 1095 लोगों की जान गई है। रिकवरी रेट 83.70 प्रतिशत है, वहीं, एक्टिव मरीज़ 14.74 प्रतिशत हैं। मृत्य दर 1.56 प्रतिशत है। पॉजिटिविटी रेट दर 7.42 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 10,97,947 टेस्ट किए गए हैं। अब तक हुए कुल 7,67,17,728 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

57858

636508

5869

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

172

3623

53

अरुणाचल प्रदेश

2855

7049

16

असम

34163

147522

711

बिहार

12086

171048

904

चंडीगढ़ 

1884

10009

164

छत्तीसगढ़

30468

84699

986

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

113

2939

2

दिल्ली

26738

250613

5401

गोवा

4977

28525

440

गुजरात 

16690

118433

3460

हरियाणा

13472

115038

1402

हिमाचल प्रदेश 

3416

11608

195

जम्मू एंड कश्मीर 

16413

58522

1198

झारखंड

11482

72461

721

कर्नाटक

110431

492412

8994

केरल

72418

131052

771

लद्दाख

1067

3232

61

मध्य प्रदेश 

20473

107279

2336

महाराष्ट्र 

259440

1104426

37056

मणिपुर

2402

8641

68

मेघालय

1750

4001

51

मिजोरम

328

1721

0

नागालैंड

1083

5144

17

ओडिशा

31795

190080

859

पुडुचेरी

499

22505

525

पंजाब

15763

95937

3451

राजस्थान

20807

115178

1500

सिक्किम

636

2375

39

तमिलनाडु

46369

547335

9586

तेलांगना

28620

165844

1145

त्रिपुरा

5480

20596

286

उत्तराखंड

8544

40079

625

उत्तर प्रदेश 

50378

346859

5864

वेस्ट बंगाल

26552

228755

5017

भारत में कुल मामले

942217

5352078

99773


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।